समस्तीपुर. जिले के विद्यापतिनगर थाने के पीपरपांती गहीला चौर में अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर शुक्रवार की रात्रि एक एलआइसी कर्मी की बाइक छीन ली. बताया जाता है कि मउ निवासी अजय कुमार सिंह दलसिंहसराय से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे रोक कर उक्त चौर में घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गयी. साथ ही उसके पास जितने भी सामान थे, सभी को छीन लिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले. इस संबंध में वाहन मालिक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
पिस्तौल की नोंक पर एलआइसी कर्मी से छीनी बाइक
समस्तीपुर. जिले के विद्यापतिनगर थाने के पीपरपांती गहीला चौर में अपराधियों ने पिस्तौल की नोंक पर शुक्रवार की रात्रि एक एलआइसी कर्मी की बाइक छीन ली. बताया जाता है कि मउ निवासी अजय कुमार सिंह दलसिंहसराय से अपने घर जा रहे थे. इसी क्रम में पहले से घात लगाये अपराधियों ने उसे रोक कर उक्त […]
