भाग रहे अपराधी से छात्रा ने बैग छीना

फोटो ::::::::::4छात्रा की बहादुरी की लोगों ने की सराहनालखनऊ-बरौनी ट्रेन में मुजफ्फरपुर में हुई घटनालखनऊ से बेगूसराय जा रही थी छात्रा प्रतिनिधि, समस्तीपुरट्रेन में छात्रा का बैग छीनकर भाग रहे एक अपराधी का छात्रा ने मुकाबला ही नहीं किया बल्कि अपराधी को पछाड़ते हुए उससे अपना बैग भी छीन लिया. यह वाकया शनिवार की सुबह […]

फोटो ::::::::::4छात्रा की बहादुरी की लोगों ने की सराहनालखनऊ-बरौनी ट्रेन में मुजफ्फरपुर में हुई घटनालखनऊ से बेगूसराय जा रही थी छात्रा प्रतिनिधि, समस्तीपुरट्रेन में छात्रा का बैग छीनकर भाग रहे एक अपराधी का छात्रा ने मुकाबला ही नहीं किया बल्कि अपराधी को पछाड़ते हुए उससे अपना बैग भी छीन लिया. यह वाकया शनिवार की सुबह लखनऊ से बरौनी जा रही ट्रेन में मुजफ्फरपुर स्टेशन के पास घटी. इस संबंध में छात्रा के बयान पर समस्तीपुर जीआरपी में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं स्टेशन पर लोगों के बीच छात्रा की बहादुरी के चर्चे दिन भर चलते रहे. घटना के संबंध में बेगूसराय जिले के सैदपुर मटिहानी की रहने वाली छात्रा कौसर जहां ने बताया कि वह लखनऊ में रहकर पीएचडी कर रही है. लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से अपने घर लौट रही थी. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर स्टेशन से जैसे ही गाड़ी खुली की एक युवक उसका बैग लेकर गाड़ी से कूद गया. इसके बाद कौसर ने भी युवक के पीछे चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. ट्रेन से कूदने के बाद कौसर से दौड़ कर उस युवक को पकड़ लिया. दोनों के बीच काफी देर तक छीना झपटी हुई. इसके बाद कौसर ने युवक से अपना बैग छीन लिया. लेकिन अपराधी भागने में कामयाब रहा. इसके बाद स्टेशन पर किसी से उसने समस्तीपुर जीआरपी का नंबर लेकर फोन कर गाड़ी में अपना सामान होने की बात कही. इसके बाद जीआरपी ने ट्रेन से उसका सामान सुरक्षित उतार लिया. बाद में दूसरी ट्रेन पकड़ कर कौसर समस्तीपुर पहुंची. इस संबंध में उसने एक आवेदन भी जीआरपी को दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >