नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के गुदरी चौक से एक लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर लेने की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है . इस संबंध अपहृता के मां ने प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इसमें इनका बताना है कि वह अपने ननिहाल रहुआ खानपुर में रहकर पढ़ती थी. 24 मार्च को […]

वारिसनगर : थाना क्षेत्र के गुदरी चौक से एक लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर लेने की प्राथमिकी थाने में दर्ज की गयी है . इस संबंध अपहृता के मां ने प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है. इसमें इनका बताना है कि वह अपने ननिहाल रहुआ खानपुर में रहकर पढ़ती थी. 24 मार्च को मैट्रिक परीक्षा देकर आने के क्र म में गुदरी चौक पर टेंपो से उतरने के बाद लड़की गायब हो गयी.

खोजबीन करने पर बंकापुर के राजनीति पोद्दार व इनके पुत्र कृष्ण मोहन पोद्दार व खुशूकलाल पोद्दार के संग लङकी के बोलेरो गाड़ी से किशनपुर की ओर जाने की बातें सामने आयी. इन्होंने उन सबों पर लड़की को शादी या अन्यत्र बेचने के लिए बहला फुसला कर ले जाने की बातें कही है. पंचायती के कारण प्राथमिकी देर से दर्ज करवाने की बातें कही गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >