समस्तीपुर. कांग्रेस अध्यक्षा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान से ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी मानसिकता खो दिया है. इन्हें भाजपा मंत्रिमंडल से तुरंत हटाना चाहिये. उक्त बातें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव अनिता राम ने महिला कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. वक्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में सभी राज्यों में आंदोलन करने का आह्वान किया जाये. ऐसे अश्लील बयानों की जितनी भी निंदा की जाये. वह कम है. इससे जन प्रतिनिधियों को आघात पहुंचा है. महिलाओं के आबरु को नहीं समझने वाले नेताओं को राजनीति का कोई अधिकार नहीं है. मौके पर माधुरी श्रीवास्तव, रेखा देवी, निर्मला पाठक, गीता देवी, साधना देवी,सुमन देवी आदि शामिल थे.
केंद्रीय मंत्री ने खो दिया मानसिक संतुलन :: महिला कांग्रेस
समस्तीपुर. कांग्रेस अध्यक्षा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान से ऐसा लगता है कि उन्होंने अपनी मानसिकता खो दिया है. इन्हें भाजपा मंत्रिमंडल से तुरंत हटाना चाहिये. उक्त बातें अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव अनिता राम ने महिला कांग्रेस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. वक्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में […]
