व्यक्ति निर्माण ही संघ का उद्देश्य : डॉ मित्र

फोटो संख्या : 10विद्यापतिनगर. आरएसएस के कार्यकर्ता शिविर के दूसरे दिन बौद्घिक सत्र में जिला बौद्घिक प्रमुख डॉ मित्र कुमार ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति निर्माण ही संघ का उद्देश्य है़ आठ दिवसीय आरएसएस कार्यकर्ता शिविर विद्यापति पल्स टू विद्यालय दक्षिण में आयोजित हो रही है़ शुक्रवार को बौद्घिक सत्र में संघ के विलक्षण कार्य […]

फोटो संख्या : 10विद्यापतिनगर. आरएसएस के कार्यकर्ता शिविर के दूसरे दिन बौद्घिक सत्र में जिला बौद्घिक प्रमुख डॉ मित्र कुमार ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति निर्माण ही संघ का उद्देश्य है़ आठ दिवसीय आरएसएस कार्यकर्ता शिविर विद्यापति पल्स टू विद्यालय दक्षिण में आयोजित हो रही है़ शुक्रवार को बौद्घिक सत्र में संघ के विलक्षण कार्य पद्धति की विशेषता पर डॉ मित्र ने अपने अनुभव को प्रशिक्षणार्थी के बीच साझा किया़ उन्होंने कहा कि इसके बदौलत ही वर्ष 1925 से 2015 तक 90 वषार्ें के अपने सफर में विलक्षण कार्य के बदौलत ही संघ संसार का सबसे बड़ा संगठन बना है़ हम सब मिलकर समाज को सबल बनाये और अपनी संगठित शक्ति के बल पर राष्ट्र को परम वैभवशाली स्वरुप प्रदान करें़ शिविर का कार्यक्रम अहले सुबह 4़30 से शुरू होकर रात दस बजे तक चला़ इसमें बीच बीच में विश्राम के साथ जागरण, योग, व्यायाम, अभ्यास वर्ग, गीत प्रार्थना व बौद्घिक प्रशिक्षण का कार्य चलाया गया़ इसके अलावा विविध कार्यक्रम के तहत महापुरुषों की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >