स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाएं अव्वल : डॉ अरुणिमा

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान कॉलेज वैज्ञानिक सह प्रसार शिक्षा उपनिदेशक प्रशिक्षण डॉ अरुणिमा कुमारी ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य व देश की महिलाएं निश्चित रूप से अव्वल है. सिर्फ जरुरत है ससमय प्रशिक्षण एवं नवीनतम तकनीक से जागृत बनाने की. जिले के तमाम बीसों प्रखंड में उद्यमी महिला एवं […]

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान कॉलेज वैज्ञानिक सह प्रसार शिक्षा उपनिदेशक प्रशिक्षण डॉ अरुणिमा कुमारी ने कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में राज्य व देश की महिलाएं निश्चित रूप से अव्वल है. सिर्फ जरुरत है ससमय प्रशिक्षण एवं नवीनतम तकनीक से जागृत बनाने की. जिले के तमाम बीसों प्रखंड में उद्यमी महिला एवं पुरुष के लिए स्वरोजगार के लिए उत्प्रेरित किया जाता है. ज्यादातर महिलाएं कुशलता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर मशरुम सहित अन्य उत्पादों का विभिन्न व्यंजन बनाकर आय कमाने का साधन बना चुका है. फिलहाल मशरुम के आचार बनाने को लेकर महाविद्यालय द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मशरुम के विभिन्न व्यंजनों में मशरुम मटर, पराठा, मशरुम आचार, राज्य के कोने में लोगों को भा रही है. खासकर प्रसार शिक्षा के तहत ग्रामीण महिलाएं के लिए विशेष प्रशिक्षण के सत्र प्रारंभ कर प्रशिक्षित करने का कार्य किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >