पास में मिले कई औजार और दस्तावेजअनहोनी की आशंका से चिंतित है ग्रामीण प्रतिनिधि, मोरवा हलई ओपी के वाजितपुर करनैल चौक पर गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा. उसके पास से एक गड़ासा, हेक्सो ब्लेड जैसे औजार एवं गोपनीय दस्तावेज मिला है. मामले की गंभीरता को भांप ग्रामीणों ने तत्काल उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस अधे ड़ से पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक करीब 45 वर्ष का उम्र एवं पागल सा दिखने वाला एक अधेड़ कहीं से उक्त चौक पर आकर इधर उधर भटकने लगा. लोगों को उसके क्रियाकलापों को देख शंका हुई. ग्रामीणों ने जब उसे पकड़ कर खोजबीन की तो दोनों औजार के अलावा कुछ कागजात मिला जिस पर एरिया कमांडर, एक जगह ज्यादा समय तक न रहने,एक नेटवर्क से ज्यादा बात न करने, दूसरों का पता लेने व अपना पहचान न बताने सहित कई अन्य बातें लिखी है. पूछने पर अधेड़ ने अपना नाम कभी ओमप्रकाश तो कभी मुसलमान बताया है. उसने ग्रामीणों को अपने साथी एक महिला के लगमा गांव में रुकने की बात कही. लेकिन पुलिस के आने पर वह इससे मुकर गया. पुलिस उसे अपने कब्जे में ले पूछताछ कर रही है. इधर, अधेड़ के पास मिले कागजातों के बाद ग्रामीणों के द्वारा तरह तरह की आशंकाओं की चर्चा की जा रही है.
संदिग्ध अधेड़ पुलिस के हवाले
पास में मिले कई औजार और दस्तावेजअनहोनी की आशंका से चिंतित है ग्रामीण प्रतिनिधि, मोरवा हलई ओपी के वाजितपुर करनैल चौक पर गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने संदिग्ध अवस्था में एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा. उसके पास से एक गड़ासा, हेक्सो ब्लेड जैसे औजार एवं गोपनीय दस्तावेज मिला है. मामले की गंभीरता को भांप […]
