कड़ी मेहनत से दर्शन को मिली सफलता

विज्ञापनदाता की खबर :::फोटो संख्या :6समस्तीपुर. कल्याणपुर प्रखंड के जितवरिया निवासी उमेश झा व सुधा देवी के पुत्र दर्शन कुमार ने सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेस्ट) में सफलता प्राप्त की है. इनका चयन इनकम टैक्स असिस्टेंट अधिकारी पद पर हुआ है. काशीपुर स्थित द प्लेटफॉर्म कोचिंग सेंटर पर उनको कोचिंग के चेयरमैन अमरजीत कुमार […]

विज्ञापनदाता की खबर :::फोटो संख्या :6समस्तीपुर. कल्याणपुर प्रखंड के जितवरिया निवासी उमेश झा व सुधा देवी के पुत्र दर्शन कुमार ने सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टेस्ट) में सफलता प्राप्त की है. इनका चयन इनकम टैक्स असिस्टेंट अधिकारी पद पर हुआ है. काशीपुर स्थित द प्लेटफॉर्म कोचिंग सेंटर पर उनको कोचिंग के चेयरमैन अमरजीत कुमार ने सम्मानित करते हुए बधाई दी. दर्शन कुमार ने बताया कि कठिन परिश्रम व लगातार मेहनत करने से सफलता पायी जा सकती है. किसी भी प्रतियोगिता की तैयारी की शुरुआत में बहुत कठिन लगता है. लेकिन नियमित प्रयास करने से यह आसान हो जाता है. उन्होंने छात्रों को प्रत्येक चैप्टर का गहन अध्ययन करने की सलाह दी. उन्होंने छात्रों के सेल्फ स्टडी करने की भी बात कही. दर्शन ने अपनी सफलता का श्रेय द प्लेटफॉर्म के निदेशक व अपने माता पिता को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >