फोटो संख्या : 14समस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अरविंद पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक सशक्तीकरण का वितरण पुलिस कर्मियों के बीच किया गया. साथ ही पुस्तक के विषय वस्तु पर आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला भी हुई. पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी, एएसपी आनंद कुमार ने पुलिस कर्मियों को विषय वस्तु से रू बरू कराया. साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से भी पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन बना प्रस्तुतीकरण किया गया. इस क्रम में उन्होंने कहा कि यह पुस्तक सरकारी सम्पत्ति की सूची में दर्ज की जायेगी. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को अत्याचार निवारण में पुलिस का कर्तव्य, किशोर न्याय में, नारी सशक्तीकरण, मानव व्यापार निरोध क ार्य, किशोर न्यास सभा व परामर्श सभा में पुलिस का कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. इसके साथ ही कमजोर वर्ग के लिए निर्मित 2015 का कैलेंडर भी सभी पुलिस अधिकारियों को अपने अपने कार्यालय के टेबुल पर रखने का निर्देश दिया. ताकि उसमें अंकित सूचनाओं का वे लाभ अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान उठा सके.
सशक्तीकरण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आहूत
फोटो संख्या : 14समस्तीपुर. समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को भारतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अरविंद पांडेय द्वारा लिखित पुस्तक सशक्तीकरण का वितरण पुलिस कर्मियों के बीच किया गया. साथ ही पुस्तक के विषय वस्तु पर आधारित उन्मुखीकरण कार्यशाला भी हुई. पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी, एएसपी आनंद कुमार ने पुलिस […]
