न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाना में दर्ज हुआ मामलासमस्तीपुर. जदयू विधान पार्पद राणा गंगेश्वर सिंह, उजियारपुर के राजद विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह और सदर एसडीओ सुधीर कुमार के खिलाफ गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें धारा 420, 467,468,471, 120 बी के तहत आरोप लगाये गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना के मगरदही टोले खरीदाबाद निवासीऔर संत कबीर महाविद्यालय के पूर्व दाता सदस्य सह सचिव जयशंकर राय के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपियों ने जाली कागजातों के आधार पर उनके बैंक में खाता संचालन पर रोक लगाने के लिये बैंक को लिखा गया. साथ ही बिना सूचना के 28.8.14 को कागजात पर बैठक होना दिखाया गया और उनका त्याग पत्र के संबंध में भी लिखा गया. इसकी जानकारी होने पर श्री राय ने विश्वविद्यालय के वीसी को भी इस संबंध में आवेदन दिया. जब आरोपियों से पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
विधान पार्षद, विधायक व एसडीओ पर प्राथमिकी दर्ज
न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाना में दर्ज हुआ मामलासमस्तीपुर. जदयू विधान पार्पद राणा गंगेश्वर सिंह, उजियारपुर के राजद विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह और सदर एसडीओ सुधीर कुमार के खिलाफ गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें धारा 420, 467,468,471, 120 बी के तहत आरोप लगाये गये […]
