कीटों से सुरक्षा के बताये उपाय

हसनपुर. कृषि विभाग समस्तीपुर के पौधा सरंक्षण विभाग के सहायक निदेशक कन्हैया सिंह ने हसनपुर प्रखंड के कई किसानों के खेतों में जाकर सैनिक कीट से तबाह हुए फसलों के बचाव के तरीके बताये. उन्होंने बताया कि अधिकांश किसानों के गन्ना व मक्का की फसलांे के हरी पत्तियों को ही कीड़ा पत्ते चाट जाती है. […]

हसनपुर. कृषि विभाग समस्तीपुर के पौधा सरंक्षण विभाग के सहायक निदेशक कन्हैया सिंह ने हसनपुर प्रखंड के कई किसानों के खेतों में जाकर सैनिक कीट से तबाह हुए फसलों के बचाव के तरीके बताये. उन्होंने बताया कि अधिकांश किसानों के गन्ना व मक्का की फसलांे के हरी पत्तियों को ही कीड़ा पत्ते चाट जाती है. जिससे फसल की स्थिति अच्छी नहीं होने पर किसान मायूस हैं. सहायक निदेशक श्री सिंह ने किसानों को क्लोरीपारीफस20/ को बालू में मिलाकर सिंचाई करने के बाद छिड़काव करने की सलाह दी. मौके पर बीएओ विनय कुमार सरस, कृषि समन्यवक संजय कुमार राय, किसान सलाहकार सुभाषचंद्र झा उर्फ विदुर जी झा, कन्हैया राय, किसान नागेन्द्र प्रसाद सिंह, मकेश्वर यादव, इन्दल यादव, प्रभाश चंद्र झा, केदार राय, विजय मिश्रा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >