चौहरमल जयंती को लेकर आयोजन समिति गठित

मोहिउद्दीननगर. पासवान समाज के आराध्य बाबा चौहरमल की जयंती सामारोह चार अप्रैल को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मो. नगर के परिसर में समारोह पूर्वक मनाने की तैयारी को लेकर आयोजक समारोह स्थल को अंतिम रूप देने में जूटे हैं़ आयोजकांे के अनुसार जयंती समारोह में उद्घाटनकर्त्ता के रूप में सांसद नित्यानंद राय, बतौर विशिष्ठ अतिथि विधायिका […]

मोहिउद्दीननगर. पासवान समाज के आराध्य बाबा चौहरमल की जयंती सामारोह चार अप्रैल को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मो. नगर के परिसर में समारोह पूर्वक मनाने की तैयारी को लेकर आयोजक समारोह स्थल को अंतिम रूप देने में जूटे हैं़ आयोजकांे के अनुसार जयंती समारोह में उद्घाटनकर्त्ता के रूप में सांसद नित्यानंद राय, बतौर विशिष्ठ अतिथि विधायिका मंजू हजारी, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, कल्याणपुर प्रखंड प्रमुख रेखा देवी शिरकत करेंगे़ इस समारोह को सफल बनाने के लिए एक आयोजन समिति का भी गठन किया है. इसमें बैजनाथ पासवान, अध्यक्ष सुरेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष लालबाबु पासवान, संयोजक, सदस्य अशोक पासवान, सरोज पासवान, पवन पासवान, कर्ण पासवान, रामवकील पासवान, मुखिया ओम प्रकाश पासवान, आदि शामिल किये हैं़ गौरतलब है कि मोहिउद्दीननगर में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है. पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से पासवान समाज की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों के द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. विद्यापतिनगर : प्रखंड में वीर शिरोमणि महाबाबा चौहरमल की जयंती समारोह पूर्वक मनाये जाने की तैयारी की जा रही है़ इसका उद्घाटन एडीएम समस्तीपुर गौतम पासवान करेंगे. समारोह प्रखंड के बाजिदपुर में चार अप्रैल को की जानकारी है़ इसमें सांसद नित्यानंद राय, पूर्व मंत्री रामलखन महतो, पूर्व सांसद आलोक कुमार मेहता, प्रो. शील कुमार राय, अश्वमेघ देवी, डीएसपी पंकज कुमार, बीडीओ दलसिंहसराय डा राजीव कुमार, वरीय उप समाहर्ता बेगूसराय विद्या पासवान शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >