लड़कियों के सर्वांगीण विकास को ले कृतसंकल्पित : डीपीओ

पूसा. बीआरसी भवन में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का पुन: उद्घाटन डीपीओ नवल किशोर झा ने किया. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय का बहुत जल्द ही अपने नवनिर्मित भवन में चला जायेगा. छात्राओं का पुन: नामांकन कर विद्यालय को नये सीट से शुरू किया जायेगा. प्रथम दिन 25 छात्राओं का नामांकन हुआ. जिसे […]

पूसा. बीआरसी भवन में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का पुन: उद्घाटन डीपीओ नवल किशोर झा ने किया. उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय का बहुत जल्द ही अपने नवनिर्मित भवन में चला जायेगा. छात्राओं का पुन: नामांकन कर विद्यालय को नये सीट से शुरू किया जायेगा. प्रथम दिन 25 छात्राओं का नामांकन हुआ. जिसे 100 तक पहुंचाना है. विषयवार शिक्षकों की नियुक्ति भी क र दी गयी है. वर्ग 6,7,8 के तरह नवीं व दशमी की पढ़ाई का प्रयास किया जा रहा है. विद्यालय जिला प्रभारी पुष्पा लता ने कहा कि यह विद्यालय पूर्णत: आवासीय है. अभिभावक सिर्फ रविवार को ही अपने बच्चियों से मुलाकात करने का प्रयास करें. ताकि इनके पढ़ाई पर विपरीत असर नहीं पड़ सके. हमलोग लड़कियों के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं. मौके पर मो. इम्तियाज अहमद, कुमारी विमला, देवेंद्र राय, वार्डेन निरुपमा कुमारी, रंजू कुमारी, रीना कुमारी, संजीव कुमार, प्रेमा कुमारी, रामबाबू, सुनीता कुमारी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >