कन्या विवाह योजना के चेक वितरण तिथि तय

पूसा, प्रतिनिधि . बीडीओ कुमार अश्वनि ने बताया कि शिविर के माध्यम से कन्या विवाह योजना के लाभुकों के बीच चेक वितरण किया जायेगा. जिसमें मुख्य रुप से चार अप्रैल 2015 को प्रखंड मुख्यालय पर देवपार, चंदौली, चकले वैनी व महमदपुर कोआरी के लाभुकों के बीच चेक वितरण किया जायेगा. वहीं आदर्श कुबौलीराम के माधोपुर […]

पूसा, प्रतिनिधि . बीडीओ कुमार अश्वनि ने बताया कि शिविर के माध्यम से कन्या विवाह योजना के लाभुकों के बीच चेक वितरण किया जायेगा. जिसमें मुख्य रुप से चार अप्रैल 2015 को प्रखंड मुख्यालय पर देवपार, चंदौली, चकले वैनी व महमदपुर कोआरी के लाभुकों के बीच चेक वितरण किया जायेगा. वहीं आदर्श कुबौलीराम के माधोपुर खैरी गांव में सात अप्रैल को जनता दरबार लगाकर कुबौलीराम एवं गंगापुर पंचायत के लाभुकों को चेक दिया जाना है. आठ अप्रैल को महमदा, दक्षिण हरपुर, दिघरा व ठहरा पंचायत का चेक वितरण प्रखंड मुख्यालय पर ही शिविर के माध्यम से किया जायेगा. वहीं नौ अप्रैल को धोवगामा, विशनपुर बथुआ व मोरसंड के लाभुकों को प्रखंड मुख्यालय पर ही चेक वितरण किया जायेगा. बीडीओ ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी पंचायत सचिव एवं विकास मित्रों ने प्रखंड से कन्या विवाह योजना के लाभुकों की सूची प्राप्त कर अपने पंचायत के लाभुकों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित एवं पहचान कर चेक वितरण करना सुनिश्चित करें. मौके पर जीपीएस आनंदी लाल राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >