ट्रक की ठोकर से एक की मौत, सड़क जाम

पटोरी, प्रतिनिधि : मोहनपुर प्रखंड के माधोपुर सरारी निवासी प्रेम राय के 17 वर्षीय पुत्र राजेश की मौत ट्रक से ठोकर लगने के कारण घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमारी हाट के निकट सड़क जाम कर यातयात अवरुद्ध कर दिया. एसडीओ अनिल कुमार व दारोगा निर्मल कुमार पुलिस बल […]

पटोरी, प्रतिनिधि : मोहनपुर प्रखंड के माधोपुर सरारी निवासी प्रेम राय के 17 वर्षीय पुत्र राजेश की मौत ट्रक से ठोकर लगने के कारण घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमारी हाट के निकट सड़क जाम कर यातयात अवरुद्ध कर दिया. एसडीओ अनिल कुमार व दारोगा निर्मल कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच आक्रोशितों को समझाने में जुटे थे. समाचार प्रेषण तक सड़क जाम की स्थिति कायम थी. जानकारी के अनुसार राजेश अपने घर माधोपुर से बाइक पर अपनी बहन व ग्रामीण मुन्ना को बैठा बहन को ससुराल छोड़ने जा रहा था. इसी क्रम में पटोरी के सोमारी हाट के निकट तेज गति से आ रही ट्रक बीआर33सी 0719 से उसके बाइक में ठोकर मारी. मौके पर ही राजेश की मौत हो गयी. आक्रोशित ग्रामीण लाश को हटाने नहीं देने पर अड़े थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >