मोहिउद्दीननगर . प्रखंड क्षेत्र के राजाजान गांव में सोमवार की देर शाम बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयं सेवक की बैठक सुरेश सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी़ बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा गृह रक्षकों के बारे में लिये गये फैसले को वर्तमान मुख्यमंत्री के द्वारा निरस्त किये गये फैसले की आलोचना की गयी़ सरकार के इस फैसले के विरोध मंे 02 से 06 अप्रैल तक जिले के सभी गृह रक्षक काला बिल्ला लगाकर कार्य का संपादन करते हुऐ विरोध जतायेंगे़ आठ अप्रैल को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे. पटना के आर ब्लॉक चौराहा पर 13 अप्रैल को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे़ उक्त आशय की जानकारी बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वंय सेवक के प्रदेश डेलीगेट गोपाल झा ने दी़ मौके पर मेहीलाल सिंह, कामेश्वर राय, नरेश पासवान, जय कुमार ठाकुर, राम उदगार ठाकुर, कृष्ण कुमार साह, राहुल कुमार सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद थे.
गृहरक्षकांे की बैठक में लिये गये कई फैसले
मोहिउद्दीननगर . प्रखंड क्षेत्र के राजाजान गांव में सोमवार की देर शाम बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयं सेवक की बैठक सुरेश सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी़ बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा गृह रक्षकों के बारे में लिये गये फैसले को वर्तमान मुख्यमंत्री के द्वारा निरस्त किये गये फैसले की आलोचना […]
