दलसिंहसराय, प्रतिनिधि . मारवाड़ी सेवा समिति व मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कदमघाट स्थित बेसरी लाल मन्नालाल शक्ति धाम मंदिर से श्री खाटू श्याम बिहारी महोत्सव निशान शोभा यात्रा मंगलवार को निकाली गयी. शोभा यात्रा शक्तिधाम से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई. शोभा यात्रा में उंट, घोड़ा के साथ गाजा बाजा के पीछे पीछे दर्जनों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व युवतियां व बुजुर्ग अपने अपने हाथों में पतका लेकर श्री खाटू श्याम बिहारी का जयकारा लगाते हुये चल रहे थे. जयकारे से वातावरण गुंजयमान हो उठा. शोभा यात्रा के दौरान देवकी अग्रवाल, राजेश केजरीवाल, उमेश खेतान, आनंद अग्रवाल, संदीव बेवा, सुरेश नारायण केडिया, अमित डोलिया, रामनाथ केजरीवाल, सुशील चकडि़या, बबलू केडिया, बब्लू बंका, भंवर शर्मा, रमेश बंका, प्रहलाद बंका आदि मौजूद थे.
श्याम महोत्सव को लेकर निकाली गयी निशान शोभा यात्रा
दलसिंहसराय, प्रतिनिधि . मारवाड़ी सेवा समिति व मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा कदमघाट स्थित बेसरी लाल मन्नालाल शक्ति धाम मंदिर से श्री खाटू श्याम बिहारी महोत्सव निशान शोभा यात्रा मंगलवार को निकाली गयी. शोभा यात्रा शक्तिधाम से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मारवाड़ी धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई. शोभा यात्रा में उंट, […]
