विद्यार्थी परिषद के बिहार बंद का आंशिक असर

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से बिहार बंद जिला में शांतिपूर्ण रहा. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का हुजुम शहर के विभिन्न सड़कों पर जमा रहा. समस्तीपुर दरभंगा पथ को कई घंटों तक जाम रहा. इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही. इस दौरान पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. ओवर ब्रीज चौराहे […]

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से बिहार बंद जिला में शांतिपूर्ण रहा. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का हुजुम शहर के विभिन्न सड़कों पर जमा रहा. समस्तीपुर दरभंगा पथ को कई घंटों तक जाम रहा. इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही. इस दौरान पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी.
ओवर ब्रीज चौराहे पर नगर पुलिस ने बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया.कार्यकर्ताओं को नगर थाना परिसर में रखा. एक जत्था को नेत्तृत्व नगर अध्यक्ष अनिल कुमार व राकेश रौशन ने की. इससे पहले स्थानीय काशीपुर स्थित परिषद् कार्यालय से जत्था में युवाओं की टोली निकली. जो कि शहर के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों को घूम घूम कर बंद कराया. वहीं तीसरा जत्था प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अक्षय कुमार के नेतृत्व में निकला जो कि आर्य समाज रोड, गणोश चौक , मारवाड़ी बाजार होते हुए शहर में घूमा. मौके पर गांधी स्मारक स्थल पर सभा की गई. वक्ताओं ने कहा कि आज पूरा बिहार अराजकता, भ्रष्टाचार और अपराध के गिरफ्त में है.
छात्र जब अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते हैं तो सरकार इन्हें लाठी गोली से समझाती है. मौके पर अभिषेक कुमार, अक्षय कुमार, सूरज कुमार, सुधांशु कुमार, राम सुमरन सिंह, शशिकांत आनंद, मनोज गुप्ता, संजय पांडेय, रामप्रवेश कुमार, अभिषेक कुमार, अक्षय कुमार सिंह, आलोक यादव, रीतेश कुमार आदि शामिल थे. रालोसपा व लोजपा की ओर से संयुक्त नेत्तृत्व में शहर में बंद कराया गया. इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाये गये. मौके पर रुपेश कुमार झा, मो. फिरोज, सैयद मसउद जावेद, सुजीत राय, अमित यादव आदि शामिल थे.रोसड़ा में अभाविप की ओर से थाना रोड, गुदरी बाजार, सिनेमा चौक आदि इलाकों को बंद कराया. मौके पर विकास कुंवर,साकेत ,गौरव आदि शामिल थे.
शाहपुर पटोरी : बिहार में गिरती शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों पर हुए लाठी चार्ज एवं शिक्षकों पर लाठी चार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद के पटोरी प्रखंड के संयोजक विकास कुमार के नेतृत्व में समस्तीपुर-पटोरी पथ को गुलाब बुबना उच्च विद्यालय के निकट जाम कर धरना-प्रदर्शन किया गया. जिसमें विहिप, बजरंग दल, भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग किया गया.
मुख्य पथ से लगभग तीन घंटे जाम रहने के कारण पूरे पटोरी बाजार यातायात व्यवस्था बिगर गई. धरना में प्रांत सह संगठन मंत्री अमित कुमार, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य सत्येन्द्र कुमार, मनोरंजन मोदीन, मनोज मांझी, अनिल सिन्हा, दिलीप चौधरी, संत राम शोभित सरस्वती, दीपक कुमार, अजय कुमार चौधरी, संजीत कुमार चौधरी, कैलाश ठाकुर, सचिन झा, चतुर्भज साह, भूषण कुमार, प्रेमचंद्र सहनी सहित कई लोग मौजूद थे.
धरना पांच मई को
समस्तीपुर . बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यसमिति की बैठक में भाग लेकर लौटे शाह जफर इमान ने प्रेस विज्ञप्ति की है.इसमें उन्होंने कहा है कि आगामी पांच मई को पांच सूत्री मांगों को लेकर संसद के समझ प्रस्तावित धरना में शामिल होने के लिए आह्वान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >