बीडीओ ने तलब किया डाटा

रोसड़ा. प्रखंड क्षेत्र में आधार कार्ड बनने में लगे तीन कंपनी के प्रखंड समन्वयक को बीडीओ ने मांगे गये प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने को लेकर आदेश दिया है. बीडीओ अंजना कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र में काम कर रहे रामराज सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के समन्वयक राहुल कुमार, मे. प्रोमाइंड सोल्युशन प्रालि के समन्वयक राजीव रंजन […]

रोसड़ा. प्रखंड क्षेत्र में आधार कार्ड बनने में लगे तीन कंपनी के प्रखंड समन्वयक को बीडीओ ने मांगे गये प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने को लेकर आदेश दिया है. बीडीओ अंजना कुमारी ने प्रखंड क्षेत्र में काम कर रहे रामराज सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के समन्वयक राहुल कुमार, मे. प्रोमाइंड सोल्युशन प्रालि के समन्वयक राजीव रंजन एवं मे. वेदवाग सिस्टम लि. के समन्वयक प्रशांत कुमार को विगत 10 मार्च को ही आधार कार्ड से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा था. परंतु अब तक इस पर अमल नहीं किये जाने पर उक्त तीनों समन्वयक पर स्वेच्छाचारिता एवं उदासीनता का आरोप लगाते हुए पुन: आदेश दिया है कि सिस्टम एवं तिथिवार प्रतिवेदन डाटा प्राप्ति साक्ष्य के साथ पत्र प्राप्ति के साथ ही उपलब्ध करावें. अन्यथा कानूनी कार्रवाई एवं काली सूची में नाम दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >