गैंगरेप में शामिल आरोपियों का स्केच पहुंचा समस्तीपुर

फोटो संख्या : 12एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को जारी किया फोटो स्केच बंगाल पुलिस ने जारी किया छह रेपिस्टों का स्केच मामला बंगाल में हुए नन रेप केस से जुड़ा प्रतिनिधि, समस्तीपुर पश्चिम बंगाल के जीसस एन्ड मैरी स्कूल के नन के साथ हुए गैंगरेप में शामिल आरोपियों को धर दबोचने के लिए सीआइडी, पश्चिम […]

फोटो संख्या : 12एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को जारी किया फोटो स्केच बंगाल पुलिस ने जारी किया छह रेपिस्टों का स्केच मामला बंगाल में हुए नन रेप केस से जुड़ा प्रतिनिधि, समस्तीपुर पश्चिम बंगाल के जीसस एन्ड मैरी स्कूल के नन के साथ हुए गैंगरेप में शामिल आरोपियों को धर दबोचने के लिए सीआइडी, पश्चिम बंगाल ने छह आरोपियों का फोटो स्केच जारी कर सूबे के डीजीपी को भेजा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजीपी ने समस्तीपुर एसपी कार्यालय में स्केच जारी कर संलिप्त अपराधियों को चिह्नित कर पकड़ने की सख्त हिदायत दी है. पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने छह गैंग रेपिस्टों का फोटो स्केच सभी थानाध्यक्षों को जारी करते हुए अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही आम लोगों से भी इन आरोपियों को पहचान गुप्त सूचना देने की अपील की है. सीआइडी के द्वारा भेजे पत्र में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के गैंगनापुर पीएस में दर्ज कांड संख्या 38 के तहत गैंग रेपिस्टों ने विद्यालय परिसर में घुसकर पहले डकै ती की घटना को अंजाम दिया. साथ ही एक नन के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया. जारी स्केच से जुड़े अपराधियों की सूचना देकर गिरफ्तार करने वाले लोगों को सीआइडी ने एक लाख रुपये ईनाम देने की घोषणा की है. साथ ही मोबाइल संख्या 09051239444 पर भी सूचना देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >