डीलर के मनमानी के खिलाफ सड़क जाम

रोसड़ा. डीलर के मनमानी के विरुद्ध रोसड़ा-भिरहा पथ के ढढ्ढा गांव के निकट एसएच-88 को दर्जनों ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर सोमवार को सड़क को जाम कर दिया. जाम सुबह सात बजे से दस बजे तक रही. जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर दर्जनों छोटी बड़ी वाहनों की कतारे लग गयी. वहीं इमरजेंसी वाले […]

रोसड़ा. डीलर के मनमानी के विरुद्ध रोसड़ा-भिरहा पथ के ढढ्ढा गांव के निकट एसएच-88 को दर्जनों ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर सोमवार को सड़क को जाम कर दिया. जाम सुबह सात बजे से दस बजे तक रही. जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर दर्जनों छोटी बड़ी वाहनों की कतारे लग गयी. वहीं इमरजेंसी वाले लोगों को जाम के दौरान आने जाने की छूट दी जा रही थी. सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे पुनि सह थानाध्यक्ष नरेश पासवान का आश्वासन दिया. तत्पश्चात जाम हटाया गया. थानाध्यक्ष ने पांच लोगों को अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराने का आग्रह किया. इसके लिए लोग तैयार हो गये. लोगों की मांग थी कि उक्त गांव में डीलर के द्वारा लाभुकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है. साथ ही राशि अधिक खाद्यान्न कम दिया जाता है. लोगों ने कार्रवाई नहीं होने पर पुन: उग्र आंदोलन करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >