ऑर्केष्ट्रा कार्यक्रम में हुई मारपीट, जख्मी

खानपुर. थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में आयोजित दुर्गा पूजा में ऑर्केष्ट्रा कार्यक्रम में विगत षनिवार की रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई़ इसमें एक युवक का सिर फटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ हालांकि इस संबंध में किसी भी गुट द्वारा समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहींं हुई थी़ […]

खानपुर. थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में आयोजित दुर्गा पूजा में ऑर्केष्ट्रा कार्यक्रम में विगत षनिवार की रात दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई़ इसमें एक युवक का सिर फटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया़ हालांकि इस संबंध में किसी भी गुट द्वारा समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहींं हुई थी़ जानकारी के अनुसार ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान दो गुट आपस में किसी बात को लेकर उलझ गये़ इसी बीच एक गुट ने दूसरे गुट के एक युवक पर डंडे से प्रहार कर सिर फोड़ दिया़ घटना के बाद कुछ देर के लिए कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी़ सू़त्रों की माने तो कलाकार के स्टेज पर कार्यक्रम के दौरान किसी ने चढ़ने की कोशिश की़ लोगों ने उसे मना किया लेकिन इसी बीच लोग आपस में उलझ गये़ मामला बिगड़ते देख अन्य लोगों ने सभी को समझा कर शांत कराया एवं जख्मी युवक को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >