केवल स्थान मेले में पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी

कई अधिकारी व पुलिसकर्मी को आयी थी चोटेंगिरफ्तार अवैध शराब दुकानदारों को पुलिस के कब्जे से छुड़ायादर्जनभर लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्तप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी केवल स्थान मेले में शुक्रवार को पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों की गिरफ्तारी व शराब जब्ती करने के बाद उग्र हुए लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. […]

कई अधिकारी व पुलिसकर्मी को आयी थी चोटेंगिरफ्तार अवैध शराब दुकानदारों को पुलिस के कब्जे से छुड़ायादर्जनभर लोगों को बनाया गया नामजद अभियुक्तप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी केवल स्थान मेले में शुक्रवार को पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों की गिरफ्तारी व शराब जब्ती करने के बाद उग्र हुए लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया. इस घटना में डीएसपी, इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष व कई पुलिसकर्मियों को हल्की चोट आयी थी. इस घटना को लेकर पटोरी डीएसपी के बयान पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जानकारी देते हुए डीएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि केवल स्थान मेले में गश्ती के दौरान उनकी नजर अवैध रूप से बेचे जा रहे शराब पर पड़ी. उन्होंने तत्काल हलई ओपी के अध्यक्ष कुंदन कुमार के साथ शराब जब्त कर दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही वे पुलिस वाहन से थाना की ओर चले वैसे ही लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और पुलिस पर हमला कर शस्त्र छीनने का प्रयास किया. इस दौरान उनलोगों ने जेनेरेटर का तार काटकर अंधेरा कर दिया और मौके का फायदा उठाकर दोनों गिरफ्तार दुकानदारों को पुलिस वाहन से उतारकर भगा दिया. इतना ही नहीं जब्त किये गये शराब भी हमलावर उतारकर ले गये. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में दो दुकानदारों समेत एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इनपर अवैध शराब बेचने, पुलिस पर हमला करने, शस्त्र छीनने का प्रयास करने, अपराधियों को छुड़ा लेने का आरोप लगाया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >