ग्रामीणों ने बदमाश को किया पुलिस के हवाले

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र में इमली चौक से सरसौना जाने वाले रोड में योगी स्थान के पास शनिवार की रात्रि घात लगाये दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक बाइक पर सवार नूराचक निवासी सुजीत कुमार एवं राकेश कुमार से उसकी हीरो बाइक छीनने का प्रयास किया. बाइक छीनने में असफल होने पर दोनों […]

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र में इमली चौक से सरसौना जाने वाले रोड में योगी स्थान के पास शनिवार की रात्रि घात लगाये दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने एक बाइक पर सवार नूराचक निवासी सुजीत कुमार एवं राकेश कुमार से उसकी हीरो बाइक छीनने का प्रयास किया. बाइक छीनने में असफल होने पर दोनों के पास से दो मोबाइल एवं एक हजार रुपये नगद छीन कर फरार हो गये. युवक के द्वारा हल्ला करने के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार बदमाशों को पीछा कर उसमें से एक को रजवा लाइन होटल के पास पकड़कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. अन्य बदमाश बाइक समेत भागने में सफल रहे. पुलिस ने घटना की प्राथमिकी के बाद उसे जेल भेज दिया है. उक्त बदमाश आधारपुर गांव का मंजय कुमार बताया गया. पुलिस ने उसके पास से छिनतई किये गये नगद रुपये बरामद कर लिये हैं. घटना के वक्त पीडि़त व्यक्ति दुर्गा मेला देखकर घर वापस लौट रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >