समस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित की गयी इंटरमीडिएट परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य सोमवार से शुरू किया जायेगा. समिति ने उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए तीन केंद्रों का निर्धारण जिला मुख्यालय में किया है. साथ ही मुख्य परीक्षक व परीक्षक के लिए समिति ने आई कार्ड लगाना अनिवार्य किया है. जिला मुख्यालय स्थित बीआरबी कॉलेज, आरएनएआर कॉलेज व तिरहुत एकेडमी को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है. मूल्यांकन केंद्रों पर पुलिस बल की भी व्यवस्था की गयी है. साथ ही केंद्र के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू किया गया है. समिति के निर्देशानुसार एक परीक्षक को 40 उत्तर पुस्तिका अधिक से अधिक जांच करने की अनुमति प्रदान की गयी है. सभी मूल्यांकन केंद्रों को परीक्षक की सूची उपलब्ध करा दी गयी है.
तीन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन आज से
समस्तीपुर. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित की गयी इंटरमीडिएट परीक्षा सम्पन्न होने के उपरांत उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का कार्य सोमवार से शुरू किया जायेगा. समिति ने उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के लिए तीन केंद्रों का निर्धारण जिला मुख्यालय में किया है. साथ ही मुख्य परीक्षक व परीक्षक के लिए समिति ने आई कार्ड […]
