विज्ञापन दाता की खबरसमस्तीपुर. शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नया आयाम गढ़ रहे समस्तीपुर जिले में एक और नया नाम जुड़ गया है. खानपुर प्रखंड स्थित इलमासनगर चौक पर सोमवार को एसएन मिशन स्कूल का समारोह पूर्वक उद्घाटन होगा. इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. विद्यालय प्रबंधन द्वारा उद्घाटन समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. फिलहाल इस विद्यालय में प्ले वर्ग से आठवीं तक की पढ़ाई शुरू की जायेगी, जो सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होगा. उक्त जानकारी देते हुए स्कूल के निदेशक अभिषेक गौरव ने बताया कि गांव में शहर जैसी सुविधायुक्त विद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है. इस विद्यालय में सुयोग्य शिक्षकों द्वारा स्मार्ट क्लासेज की व्यवस्था की गयी है. स्कूल में कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए अलग से विशेष वर्ग की व्यवस्था भी होगी. पुस्तकालय, वाहन, कंप्यूटर की विशेष व्यवस्था की गयी है.
एसएन मिशन स्कूल का उद्घाटन आज
विज्ञापन दाता की खबरसमस्तीपुर. शिक्षा के क्षेत्र में नित्य नया आयाम गढ़ रहे समस्तीपुर जिले में एक और नया नाम जुड़ गया है. खानपुर प्रखंड स्थित इलमासनगर चौक पर सोमवार को एसएन मिशन स्कूल का समारोह पूर्वक उद्घाटन होगा. इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. विद्यालय प्रबंधन द्वारा […]
