जनता को गुमराह कर रही राज्य सरकार : पूर्व विधायक

फोटो संख्या : 6हसनपुर. प्रखंड के उच्च विद्यालय के सभागार में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह कुशवाहा ने की. संचालन पूर्व जिप सदस्य चंद्र शेखर साहु ने किया. संबोधित करते हुए लोजपा प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह समस्तीपुर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने […]

फोटो संख्या : 6हसनपुर. प्रखंड के उच्च विद्यालय के सभागार में लोजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह कुशवाहा ने की. संचालन पूर्व जिप सदस्य चंद्र शेखर साहु ने किया. संबोधित करते हुए लोजपा प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह समस्तीपुर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी करने पर बल दिया. उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से लोगों को जोड़ने की अपील की. श्री चौधरी ने आगामी 27 मार्च को पटना में होने वाले पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पटना आने की अपील की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही है. जिसका जवाब राज्य की जनता आने वाले चुनाव में देगी. मौके पर पार्टी नेता रामनारायण मंडल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष ललन यादव, भरत सिंह, मनोज सिंह मुरारी, हरेकृष्ण पासवान, चंद्रशेखर साहु, गजेंद्र पासवान, विनय सिंह, रामपदार्थ महतो, जयप्रकाश राय, मनोज सिंह, मो. दाउद, शबनम देवी, रंजन कुमार मंडल, राजाराम सिंह, हरेकृष्ण यादव, गौरी शंकर यादव, गोपाल पासवान, विनोद यादव, धीरेन्द्र यादव आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >