फोटो संख्या : 1बिहार झारखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिब्स यूनियन का हुआ सम्मेलनपेटेंट कानून के विरोध में संघर्ष तेज करने पर चर्चाप्रतिनिधि, समस्तीपुर शहर के भोला टॉकिज चौक स्थित संगठन कार्यालय में रविवार को बिहार झारखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेेंटेटिब्स यूनियन जिला शाखा क ा वार्षिक सम्मेलन हुआ. यूनियन के राज्य महासचिव देवाशीष राय व सचिव संजय कुमार ने संबोधित करते हुए विश्वव्यापी मंदी से उत्पन्न बेरोजगारी व कामगारों पर इसके असर पर विस्तार से चर्चा की. भारत सरकार की नीतियों को मजदूर विरोधी बताया. मजदूर कानून में संशोधन द्वारा मजदूरों के कानूनी अधिकारों के हनन के विरोध में संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया. इसके साथ ही केंद्र सरकार की गलत दवा नीति के कारण देश में जीवन रक्षक दवाओं की अनुपलब्धता व बढ़ती महंगाई, विदेशी कंपनियों के दबाव में भारत के पेटेंट कानून में संशोधन के विरोध में संघर्ष करने पर चर्चा हुई. सम्मेलन को अध्यक्ष श्रीनिवास कुमार, उपाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया. जिला सचिव पार्थो सिन्हा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. इस पर चर्चा में 25 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर डीएस सिंह, डॉ एचके सिंह, केके मित्रा, रघुनाथ राय, राम सागर पासवान, विनोद कुमार सिंह, सत्य नारायण सिंह, महेश कुमार आदि ने संबोधित किया.
अधिकार हनन के विरुद्ध आंदोलन तेज करने का निर्णय
फोटो संख्या : 1बिहार झारखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेंटेटिब्स यूनियन का हुआ सम्मेलनपेटेंट कानून के विरोध में संघर्ष तेज करने पर चर्चाप्रतिनिधि, समस्तीपुर शहर के भोला टॉकिज चौक स्थित संगठन कार्यालय में रविवार को बिहार झारखंड मेडिकल एवं सेल्स रिप्रजेेंटेटिब्स यूनियन जिला शाखा क ा वार्षिक सम्मेलन हुआ. यूनियन के राज्य महासचिव देवाशीष राय व […]
