हथियारबंद अपराधियों ने सातनपुर से लोडेड ट्रक को लूटा

सूचना के बाद हरकत में आयी पुलिसछड़ लोड कर पटना से सुपौल जा रहा था ट्रकप्रतिनिधि, सरायरंजन पटना से छड़ लाद कर सुपौल जा रही ट्रक को हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार की देर रात एनएच 28 स्थित सातनपुर चौक के निकट लूट लिया. चालक और खलासी को उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोडि़या गांव स्थित झरुल्ला […]

सूचना के बाद हरकत में आयी पुलिसछड़ लोड कर पटना से सुपौल जा रहा था ट्रकप्रतिनिधि, सरायरंजन पटना से छड़ लाद कर सुपौल जा रही ट्रक को हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार की देर रात एनएच 28 स्थित सातनपुर चौक के निकट लूट लिया. चालक और खलासी को उजियारपुर थाना क्षेत्र के परोडि़या गांव स्थित झरुल्ला स्थान के समीप हाथ पांव बांध कर फेंक दिया. शुक्रवार की सुबह ट्रक के चालक पटना जिला के फतुहा निवासी को बंधक सड़क किनारे देख कर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. जिसके बाद हरकत में आयी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना को लेकर उजियारपुर थाने में चालक व खलासी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें कहा गया है कि पटना से छड़ की खेप लोड कर सुपौल के लिए चले थे. गुरुवार की देर रात सातनपुर के निकट अज्ञात अपराधियों ने स्कॉर्पियो से ओवर टेक कर ट्रक को घेर लिया. साथ ही हथियार का भय दिखा कर चालक खलासी को कब्जे में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया. साथ ही ट्रक चालक और खलासी की आंखों पर पट्टी बांध कर स्कॉर्पियो में बैठा लिया. कुछ दूर आगे जाने पर उसके हाथ पांव बांध कर सड़क किनारे लुढ़का कर अपराधी चलते बने. ट्रक पर लाखों का माल लोड है. अगली सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों क ी नजर उस पर गयी तो मामला पुलिस तक पहुंचा. इसके बाद शुक्रवार की देर संध्या पुलिस ने एनएच 28 पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला. हालांकि इसमें पुलिस को क्या सफलता मिली यह तो नहीं बताया जा रहा है. लेकिन ट्रक का घटना के 72 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >