गेहूं की खरीदारी के लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य तय

समस्तीपुर. विगत चार वर्षों के अंतराल पर इस बार भारतीय खाद्य निगम जिले में गेहूं की खरीदारी करेगा. जिससे किसानों को अपनी फसल की बिक्री के लिये इस बार बिचौलियों की चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. भारतीय खाद्य निगम ने खरीदारी के लिये तैयारियां शुरू कर दी है. इस बाबत जानकारी देते हुए एफसीआइ के जिला […]

समस्तीपुर. विगत चार वर्षों के अंतराल पर इस बार भारतीय खाद्य निगम जिले में गेहूं की खरीदारी करेगा. जिससे किसानों को अपनी फसल की बिक्री के लिये इस बार बिचौलियों की चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. भारतीय खाद्य निगम ने खरीदारी के लिये तैयारियां शुरू कर दी है. इस बाबत जानकारी देते हुए एफसीआइ के जिला प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया कि गेहूं की गुणवत्ता के आधार पर किसानोें को कीमत की भुगतान क ी जायेगी. फिलहाल इसके लिये न्यूनतम समर्थन मूल्य 1450 रु प्रति क्विंटल तय किया गया है. गेहूं में नमी की मात्रा 12 से 14 फ ीसदी के बीच होनी चाहिये. इसके अलावा गेहूं की गुणवत्ता में बाहरी पदार्थों की उपस्थिति 0.75 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिये. इसके लिये विभिन्न कोटियों के लिये अलग अलग सीमा तय की गयी है. इस बार भारतीय खाद्य निगम किसानों से खरीदे गये बोरे पर लाल निशान से चिह्न अंकित करेगा. बताते चलें कि एफसीआइ ने इससे पहले मक्का की खरीदारी किसानों से की थी. हालांकि धान की खरीदारी से इसे दूर रखा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >