कृषि वैज्ञानिकों ने किया वीसा का निरीक्षण

फोटो संख्या : 1गेहूं, मक्का व अंतरवर्ती फसलों का किया अवलोकनवीसा फॉर्म का बीज शोध कार्यक्रम देश में अव्वलपूसा. बॉरोलॉग इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया (वीसा) फॉर्म में चल रहे शोध कार्यों का अवलोकन अमेरिकन वैज्ञानिकों की टीम ने किया. इसमें खासतौर से गेहूं के विभिन्न प्रभेद के अलावा मक्का, आलू के साथ अरहर का भी […]

फोटो संख्या : 1गेहूं, मक्का व अंतरवर्ती फसलों का किया अवलोकनवीसा फॉर्म का बीज शोध कार्यक्रम देश में अव्वलपूसा. बॉरोलॉग इंस्टीट्यूट ऑफ साउथ एशिया (वीसा) फॉर्म में चल रहे शोध कार्यों का अवलोकन अमेरिकन वैज्ञानिकों की टीम ने किया. इसमें खासतौर से गेहूं के विभिन्न प्रभेद के अलावा मक्का, आलू के साथ अरहर का भी निरीक्षण कर डाटा संग्रह किया. वीसा फॉर्म में चल रहे अंतरवर्ती फसलों को भी अध्ययन वैज्ञानिकों ने किया. वैज्ञानिकों ने कहा कि वीसा फॉर्म में चल रहे अनुसंधान कार्य देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा जा रहा है. भूमिहीन किसान, गरीब किसान को कम लागत में अत्यधिक मुनाफा मिलने वाले प्रभेद पर विशेष रूप से अनुसंधान कार्य चलाया जा रहा है. बदलते मौसम परिवेश में पानी की कमी को देखते हुए जीरो टीलेज से लगे फसलों को लाभकारी योजना बताया. वीसा संस्थान के वरीय वैज्ञानिक डॉ राज कुमार जाट के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने क्षेत्र का भ्रमण किया. मौके पर अमेरिकन वैज्ञानिक डॉ माईकेली न्यूकरकेन, डॉ अशोक कुमार यादव, डॉ डीके सिंह के साथ साथ संस्थान के सभी वैज्ञानिक व कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >