अपोलो डेंटल में हुआ मुंह के जबड़े का सफल ऑपरेशन

फोटो संख्या : 21भीषण सड़क दुर्घटना में घायल 17 वर्षीय ऋषिकेश को दी नया जोश प्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय चीनी मिल रोड स्थित वशिष्ठ सदन में मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में घायल ऋषिकेश के मुंह के जबड़े का सफल ऑपरेशन कर उसके जीवन में नया जोश भरने का काम किया गया. इस ऑपरेशन को बखूबी अंजाम […]

फोटो संख्या : 21भीषण सड़क दुर्घटना में घायल 17 वर्षीय ऋषिकेश को दी नया जोश प्रतिनिधि, समस्तीपुरस्थानीय चीनी मिल रोड स्थित वशिष्ठ सदन में मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना में घायल ऋषिकेश के मुंह के जबड़े का सफल ऑपरेशन कर उसके जीवन में नया जोश भरने का काम किया गया. इस ऑपरेशन को बखूबी अंजाम दिया चिकित्सक डॉ ज्ञानेंद्र ने. चिकित्सक ने बताया कि बाइक दुर्घटना में घायल विक्रमपुर बांदे के ऋषिकेश पटना जाने की तैयार में जुटा हुआ था. लेकिन, मुंह से अधिक खून का बहाव होने के कारण उसको पीएमसीएच रेफर किया गया था. लेकिन, खून के अधिक बहाव को देख घायल के पिता शहर में ही अच्छे इलाज की खोज कर रहे थे. इसी बीच किसी ने उन्हें चिकित्सक डॉ ज्ञानेंद्र के बारे में बताया. उन्होंने चिकित्सक पर विश्वास जताते हुए इलाज की गुहार लगायी. चिकित्सक ने तीन घंटे का सफल ऑपरेशन कर दो भाग में बंटे मुंह के जबड़े को जोड़ा. इस सफल ऑपरेशन में डॉ नसीन, डॉ विकास, डॉ दयानंद, रिंकी, धर्मवीर, कुंदन व गोविंद ने पूर्ण सहयोग दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >