सभी बीइओ व डीडीओ को यूसी देने का निर्देश

समस्तीपुर. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी स्तर के विद्यालयों में पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति से संबंधित राशि वितरण के उपरांत अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा एवं योजना राजेंद्र कुमार मिश्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बीइओ व डीडीओ को तय समयावधि में जमा […]

समस्तीपुर. शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी स्तर के विद्यालयों में पोशाक, साइकिल व छात्रवृत्ति से संबंधित राशि वितरण के उपरांत अब तक उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी लेखा एवं योजना राजेंद्र कुमार मिश्र ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी बीइओ व डीडीओ को तय समयावधि में जमा करने का सख्त निर्देश दिया है. डीपीओ ने बताया कि 22 दिसंबर 14 से 5 जनवरी 15 तक शिड्यूल बनाकर योजनाओं की राशि वितरण करने का निर्देश दिया गया था. साथ ही शत प्रतिशत वितरण के बाद यूसी भी जमा करने का आदेश दिया जा चुका है. बावजूद कई विद्यालयों के द्वारा शिथिलता बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कई विद्यालयों में अभी तक शत प्रतिशत योजनाओं की राशि का वितरण भी नहीं किया गया है. ससमय यूसी जमा नहीं करना वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >