दुष्कर्म में असफल होने पर विधवा को पीटा

समस्तीपुर. जिले के खानपुर थाना अंतर्गत रैनी गांव में मंगलवार की सुबह एक विधवा महिला से गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला शोर मचाने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. इलाज के […]

समस्तीपुर. जिले के खानपुर थाना अंतर्गत रैनी गांव में मंगलवार की सुबह एक विधवा महिला से गांव के ही दो लोगों ने दुष्कर्म का प्रयास किया. महिला शोर मचाने पर आरोपियों ने महिला को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया. परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. इलाज के बाद पुलिस के समक्ष दिये फर्द बयान में महिला ने कहा है कि उसके पति का निधन करीब दस वर्ष पूर्व हो गया. इसके बाद से ही गांव के दयानंद सिंह और व्यास नंद सिंह बुरी नजर रखते हैं. मंगलवार की सुबह करीब चार बजे वह बांध किनारे शौच के लिए जा रही थी. इसी बीच आरोपियों ने मुंह दाब कर बांध किनारे झाड़ी में ले गये. जहां दुष्कर्म का प्रयास करने लगे. शोर मचाने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की. इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी. लोगों को बांध की ओर आते हुए देख कर उसे छोड़ कर सभी भाग निकले. बाद में ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >