छात्रो से दुर्व्यवहार पर अभिभावकों ने एचएम को पीटा

सरायरंजन. प्रखंड के कल्याणपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम के द्वारा एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर सोमवार को आक्रोशित अभिभावकों के दर्जनों लोगों ने विद्यालय पहुंच हंगामा किया. साथ ही एचएम को जमकर पिटाई भी कर दी. इसके साथ ही एचएम को कार्यालय कक्ष में बंद कर उसके निलंबन करने […]

सरायरंजन. प्रखंड के कल्याणपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम के द्वारा एक छात्रा के साथ दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर सोमवार को आक्रोशित अभिभावकों के दर्जनों लोगों ने विद्यालय पहुंच हंगामा किया. साथ ही एचएम को जमकर पिटाई भी कर दी. इसके साथ ही एचएम को कार्यालय कक्ष में बंद कर उसके निलंबन करने की मांग पर अड़े थे. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा विद्यालय में एचएम से छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी मांगी. इस पर एचएम ने छात्रों के दुर्व्यवहार किया. इसकी जानकारी जब छात्रा ने अपने परिजन क ो दिया. इससे आक्रोशित परिजनों विद्यालय पहुंच एचएम की पिटाई कर बंधक बना लिया. इससे विद्यालय का पठन पाठन ठप हो गया. घटना की जानकारी पर बीडीओ अभिजीत चौधरी व थानाध्यक्ष राजकिशोर ने घटना स्थल पहुंच एचएच पर विधि सम्मत कार्रवाई किये जाने के आश्वासन पर एचएम को मुक्त किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >