घरों पर पहुंचकर होगी पेयजल जांच

फोटो:::5ग्रमीण स्वच्छता का संदेश लेकर जागरु कता अभियान शुरूसमस्तीपुर. स्वच्छता में ईश्वर का निवास होता है. शुद्ध पेयजल के उपयोग से अधिकांश बीमारियों से निजात मिल सकती है. स्वच्छता का यह संदेश इस रथ के माध्यम से पूर्ण होगी. उक्त बातें जिलाधिकारी एम रामचंद्रु डु ने जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए कही. राष्ट्रीय […]

फोटो:::5ग्रमीण स्वच्छता का संदेश लेकर जागरु कता अभियान शुरूसमस्तीपुर. स्वच्छता में ईश्वर का निवास होता है. शुद्ध पेयजल के उपयोग से अधिकांश बीमारियों से निजात मिल सकती है. स्वच्छता का यह संदेश इस रथ के माध्यम से पूर्ण होगी. उक्त बातें जिलाधिकारी एम रामचंद्रु डु ने जागरूकता अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए कही. राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल व स्वच्छता जागरूकता अभियान कि शुरुआत सोमवार से की गयी. जिले के सभी प्रखंडों में यह रथ जायेगी. इस बाबत जानकारी देते हुए जिला जल स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक माधवेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें ऑन स्पॉट लोगों के पेयजल स्रोतों के नमूने एकत्र किये जायेंगे. इसके लिये वाहन पर एस2एस वाइल की सुविधा दी गयी है. इसके साथ ही वाहन पर शौचालय निर्माण की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. साथ ही सरकार की ओर से प्रदत्त विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी. प्रत्येक ब्लॉक के लिये वाहन रवाना किया गया है. जो 16 से 22 अप्रैल तक स्वच्छता के सभी आयामों से आम लोगों को अवगत करायेगी. इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता केएल बैठा,डीपीआरओ प्रमोद कुमार, नोयल वर्मा, संदीप भारती आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >