पर्यवेक्षक व सहायक को बीडीओ ने ली क्लास

खानपुर. प्रखंड के इंदिरा आवास सहायकों द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने पर बीडीओ गौरी कुमारी ने सोमवार को आवास पर्यवेक्षक व सहायक को जमकर फटकार लगायी. जानकारी के अनुसार इंदिरा आवास योजना को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने के उद्देश्य से आवास सहायक व पर्यवेक्षक की बहाली की गयी है. वित्तीय वर्ष 201-15 में निर्धारित […]

खानपुर. प्रखंड के इंदिरा आवास सहायकों द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने पर बीडीओ गौरी कुमारी ने सोमवार को आवास पर्यवेक्षक व सहायक को जमकर फटकार लगायी. जानकारी के अनुसार इंदिरा आवास योजना को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने के उद्देश्य से आवास सहायक व पर्यवेक्षक की बहाली की गयी है. वित्तीय वर्ष 201-15 में निर्धारित लक्ष्य का 10 फीसदी की वृद्धि कर सूची तैयार कर रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराया जाना है. लेकिन, कई पंचायतों से रिपोर्ट अभी तक जमा नहीं हो सकी है. जबकि रिपोर्ट फरवरी माह में ही जमा करना था. इसी बीच बीडीओ ने एक आवास सहायक को फोन पर जमकर क्लास ली. साथ ही शीघ्र रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. इस संबंध में बीडीओ गौरी कुमारी ने बताया कि सभी लक्ष्य में 10 फीसदी की वृद्धि कर सूची तैयार किया जाना है. सभी आवास पर्यवेक्षकों व सहायक ों को पंचायत के लाभुकों की सूची शीघ्र तैयार रिपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया है. इसमें कोताही बरतने वाले पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >