छह दारोगा समेत 112 पुलिसकर्मियों का तबादला

डीआइजी ने किया तबादलासमस्तीपुर. दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु ने समस्तीपुर जिले के छह अवर निरीक्षक, पांच सहायक अवर निरीक्षक समेत 112 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों को दरभंगा और मधुबनी जिले में पदस्थापित किया गया है. वही स्थानांतरित 94 सिपाहियों को भी दरभंगा और मधुबनी जिले में भेज […]

डीआइजी ने किया तबादलासमस्तीपुर. दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक उमाशंकर सुधांशु ने समस्तीपुर जिले के छह अवर निरीक्षक, पांच सहायक अवर निरीक्षक समेत 112 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है. इन पुलिसकर्मियों को दरभंगा और मधुबनी जिले में पदस्थापित किया गया है. वही स्थानांतरित 94 सिपाहियों को भी दरभंगा और मधुबनी जिले में भेज गया है. जानकारी के मुताबिक डीआइजी के क्षेत्राआदेश संख्या 54 दिनांक 28.2.15 से जारी इन तबादलों के अनुसार अवर निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद राम, राजकिशोर सिंह, जागेश्वर राय, यदुनाथ सिंह को दरभंगा भेजा गया है. जबकि गोविंद कुमार पदमाकर, बृजकिशोर प्रसाद का तबादला मधुबनी किया गया है. इसी तरह एएसआइ सरयुग मिस्त्री-दरभंगा, राधेश्याम प्रसाद, बत्तर राम, महेश पासवान, गौरी सिंह को मधुबनी भेजा गया है. हवलदार बचनदेव श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र, सचिदानंद सिंह, अनुरुद्ध पोद्दार, रामसागर सिंह-दरभंगा, ललन ठाकुर, रामौतार मांझी को मधुबनी जिले में पदस्थापित किया गया है. जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 94 सिपाहियों को भी डीआइजी ने दरभंगा और मधुबनी जिले में पदस्थापित किया गया है. जानकारों की मानें तो आगामी चुनावों को देखते हुये पुलिस प्रशासन आने वाले दिनों मं व्यापक पैमानें पर फेरबदल होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >