समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर भटक रहे बालक को स्टेशन अधीक्षक सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने जीआरपी के हवाले किया. बालक शिवाजीनगर ओपी निवासी कैलाश मंडल का पुत्र श्यामा कुमार (7) है. जंकशन पर पहुंचने के बाबत एसएस के समक्ष दिये बयान में बालक ने बताया कि उसके चाचा राजा मंडल पश्चिम बंगाल प्रांत के कोलकाता रहते हैं. घर से वापस हावड़ा जाने के समय चाचा ने उसे भी साथ ले लिया था. परंतु शनिवार की रात उसके चाचा ने स्थानीय जंकशन पर पहुंचने के बाद उसे एक ओर छोड़ कर ट्रेन में सवार होकर निकल गये. इसके बाद से वह इधर उधर भटक रहा था. इसी बीच स्टेशन अधीक्षक की नजर उस बालक पर पड़ी तो उसे जीआरपी के माध्यम से प्रयास संस्था के हवाले करने की दिशा में कदम उठाया है.
बच्चे को स्टेशन पर छोड़ कोलकाता निकल गया चाचा
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर भटक रहे बालक को स्टेशन अधीक्षक सतीशचंद्र श्रीवास्तव ने जीआरपी के हवाले किया. बालक शिवाजीनगर ओपी निवासी कैलाश मंडल का पुत्र श्यामा कुमार (7) है. जंकशन पर पहुंचने के बाबत एसएस के समक्ष दिये बयान में बालक ने बताया कि उसके चाचा राजा मंडल पश्चिम बंगाल प्रांत के […]
