ससुर ने पुत्र वधु की खींची जुबान

बिथान. थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव में एक ही परिवार के सदस्य का आपसी विवाद में मारपीट के दौरान ससुर ने पुत्रवधू का जीभ खींच लिया और बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना शनिवार की रात की है. पीडि़ता को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार […]

बिथान. थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव में एक ही परिवार के सदस्य का आपसी विवाद में मारपीट के दौरान ससुर ने पुत्रवधू का जीभ खींच लिया और बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना शनिवार की रात की है. पीडि़ता को इलाज के लिए पीएचसी में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. थाना में महिला के पति रामचंद्र यादव ने इस संबंध में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पिता त्रिवेणी यादव समेत छह लोगों को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >