राजाजान के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रोका

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड के नून नदी जल निस्सरण मार्ग पर अवस्थित भुरहा पुल के नजदीक बांध चौड़ीकरण के लिए काटी जा रही मिट्टी को ग्रामीणों ने भाजपा नेता राजकपूर सिंह के नेतृत्व में रविवार को राजाजान के लोगों ने रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि बांध की मिट्टी काट कर बाढ़ प्रमंडल क्षेत्र के तहत […]

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड के नून नदी जल निस्सरण मार्ग पर अवस्थित भुरहा पुल के नजदीक बांध चौड़ीकरण के लिए काटी जा रही मिट्टी को ग्रामीणों ने भाजपा नेता राजकपूर सिंह के नेतृत्व में रविवार को राजाजान के लोगों ने रोक दिया. ग्रामीणों का कहना था कि बांध की मिट्टी काट कर बाढ़ प्रमंडल क्षेत्र के तहत अंदौर गांव की बांध को चौड़ीकरण किया जा रहा है. इससे बाढ़ के दिनों में भयानक हादसा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. मौके पर एसडीओ पटोरी अनिल कुमार पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्यपालक अभियंता को बुलाये जाने तक मिट्टी काटने पर रोक लगा दी. इसके बाद ग्रामीण थोड़ा संतुष्ट हुए. मौके पर लाल साहेब, धर्मेंद्र कु मार, सिट्टी कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >