एक ही रात चोरों ने दिया घटना को अंजामथानाध्यक्ष ने चौकीदार को भेजाकल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में चोरों ने शुक्रवार की देर रात पांच घरों में हाथ साफ करते हुए हजारों रुपये मूल्य के नकदी एवं सामान उड़ा ले गये. पीडि़त परिवारों में नथुनी राय, रामशंकर पंडित, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामनाथ राय एवं परमेश्वर बैठा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार गांव के रामलखन राय के पुत्री की शादी शुक्रवार को थी. इसमें गांव अधिकांश लोग लगे हुए थे. इसी क्रम में घात लगाये चोरों ने लोगों की अनुपस्थिति को भांपते हुए घर में प्रवेश कर गये. जिन घरों में लोग सो रहे थे उसका दरवाजा बाहर से लगा दिया. अन्य खाली पड़े कमरों में आसानी से हाथ साफ करते हुए नकदी जेवरात एवं कपड़े ले उड़े. इस क्रम में सर्वाधिक हानि परमेश्वर बैठा के परिवार को हुई है. क्योंकि एक माह के भीतर ही परमेश्वर के पुत्री की शादी तय थी जिसको लेकर परिवार वालों ने कई बहुमूल्य खरीदारियां कर रखी थी. जिन कारणों से परमेश्वर का पूरा परिवार पुत्री की शादी से पूर्व हुए इस घटना से हिल चुका है. इस बाबत चकमेहसी पुलिस का बताना है कि चोरी वाले घरों से कोई भी आवेदन नहीं प्राप्त हुआ है. अन्यत्र से मिली जानकारी के आधार पर घटना की सत्यता की जांच के लिए चौकीदार को भेजा है. देर शाम खुद भी जाकर मौके का मुआयना करेंगे. प्रथम दृष्टया में मिल रही जानकारी के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत होता है.
कुढ़वा के पांच घरों से एक लाख की चोरी
एक ही रात चोरों ने दिया घटना को अंजामथानाध्यक्ष ने चौकीदार को भेजाकल्याणपुर. चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में चोरों ने शुक्रवार की देर रात पांच घरों में हाथ साफ करते हुए हजारों रुपये मूल्य के नकदी एवं सामान उड़ा ले गये. पीडि़त परिवारों में नथुनी राय, रामशंकर पंडित, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामनाथ राय […]
