चोरों ने मोहनपुर में एटीएम तोड़ डाला

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का लगा एटीएम को चोरों ने तोड़ दिया. हालांकि चोर राशि की निकासी नहीं कर सके. इसके कारण उसमें मौजूद रुपये सुरक्षित बच गये. बताया गया है कि एटीएम पर गार्ड नहीं है. इसके कारण शुक्रवार की रात चोरों ने एटीएम का लॉक तोड़ना शुरू […]

समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का लगा एटीएम को चोरों ने तोड़ दिया. हालांकि चोर राशि की निकासी नहीं कर सके. इसके कारण उसमें मौजूद रुपये सुरक्षित बच गये. बताया गया है कि एटीएम पर गार्ड नहीं है. इसके कारण शुक्रवार की रात चोरों ने एटीएम का लॉक तोड़ना शुरू किया. आधा लॉक टूट भी गया. इसके बाद चोर उसे छोड़ कर भाग निकले. कयास लगाया जा रहा है कि किसी आहट के कारण चोर असफल होकर बीच में ही खुद को सुरक्षित करने के उद्देश्य से मौके से खिसक गये. इसके कारण एटीएम के रुपये सुरक्षित बच गये अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. घटना के बाबत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >