फोटो संख्या : 11 व 12बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन शुरूठेका व अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण की उठी मांगप्रतिनिधि, समस्तीपुर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सहायक मंत्री मंजुल कुमार दास ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बजट में कटौती कर रही है. मनरेगा को ध्वस्त किया जा रहा है. भूमि सुधार विधेयक के माध्यम से किसानों की जमीन रियल स्टेट के खिलाडि़यों के हाथ करने की साजिश की जा रही है. वर्ष 2004-05 से अब तक कॉरपोरेट घरानों का करीब 4 लाख करोड़ रुपये आयकर को बट्टा खाता में डाल दिया है. वोट गरीबों से और नोट अमीरों को इस नीति का विरोध करना होगा. वे शनिवार को कर्मचारी महासंघ स्थल परिसर में संगठन के दो दिनी जिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशिकांत राय, गणपति झा, विश्वनाथ सिंह, महेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार ओझा, फूल कुमार झा, सुरेंद्र चौधरी, दिलीप साह, शंभू शरण प्रसाद, राजनंदन चौधरी, राज किशोर राय आदि ने ठेका व अनुबंध पर बहाल आशा, डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि की सेवा को स्थानीय करने की मांग की. जिला मंत्री लक्ष्मी कांत झा ने प्रतिवेदन और सुनील दास ने कोष प्रतिवेदन रखा. स्वागत मंत्री विनोद सिंह ने रूपरेखा प्रस्तुत की. मौके पर परशुराम सिंह, राम कुमार झा, कृष्ण कुमार राय, सुरेंद्र झा, कौशल कुमार मिश्र, जमील अहमद, रामसेवक महतो, अनंत प्रसाद उपाध्याय आदि ने अपने विचार रखे. इससे पूर्व शहर में शोभा यात्रा निकाली गयी. महासंघ स्थल पर पहुंच कर राम किशोर मिश्रा व रामनरेश राय ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
वोट गरीबों से, नोट अमीरों की नीति का होगा विरोध : मंजुल
फोटो संख्या : 11 व 12बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन शुरूठेका व अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण की उठी मांगप्रतिनिधि, समस्तीपुर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सहायक मंत्री मंजुल कुमार दास ने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बजट में कटौती कर रही है. मनरेगा को ध्वस्त किया […]
