फोटो संख्या : 2पीएचसी से रेफर होकर सदर अस्पताल पहुंचा घायलहोली से पूर्व काट लिया था पका फसलप्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंदामा गांव में तोरी की तैयार फसल को काट लिया. मामला थाने पहुंचा तो पुलिस शुक्रवार की सुबह पीडि़त किसान के साथ मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची. इसकी सूचना मिली तो जुट कर पहुंचे आरोपितों ने तहकीकात करने पहुंची पुलिस के सामने ही किसान की जमकर पिटाई कर दी. लहुलुहान अवस्था में उसे कल्याणपुर पीएचसी में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने आरंभिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां इलाजरत किसान राजो सिंह (35) ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मालीनगर चौर में नहर किनारे उसने अपनी जमीन में तोरी की फसल बो रखी थी. फसल पक कर तैयार हुआ तो गांव के ही कुछ लोगों ने उसे होली से एक दिन पूर्व जबरन काट लिया. इसकी शिकायत उसने कल्याणपुर थाने की पुलिस से की. इसके बाद पुलिस शुक्रवार को इस मामले की जांच करने के लिए किसान के साथ उसके खेत गयी थी. इसकी भनक लगते हुए लाठी डंडे से लैस होकर फसल काटने वाले फिर से खेत तक पहुंच गये और किसान को पुलिस के सामने ही जमकर धुनाई कर दी. इसमें किसान का हाथ और पांव टूट गया. शरीर के कई अंग जख्मी हो गये. इसके बाद पुलिस ने उसे उठा कर पीएचसी में भरती कराया. जहां से आरंभिक उपचार के बाद समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है. इधर, संपर्क करने पर एएसआइ ने बताया कि घटना की जानकारी थाने को दी गयी है. अभियुक्त पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.
तहकीकात में पहुंची पुलिस के सामने भू स्वामी को पीटा
फोटो संख्या : 2पीएचसी से रेफर होकर सदर अस्पताल पहुंचा घायलहोली से पूर्व काट लिया था पका फसलप्रतिनिधि, समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंदामा गांव में तोरी की तैयार फसल को काट लिया. मामला थाने पहुंचा तो पुलिस शुक्रवार की सुबह पीडि़त किसान के साथ मौके पर जांच पड़ताल के लिए पहुंची. इसकी […]
