फोटो संख्या :13जल वैज्ञानिकों ने बताये जल प्रबंधन के उपायजल में आर्सेनिक व फ्लोराइड की बढ़ती मात्रा पर जतायी गयी चिंताप्रतिनिधि, दलसिंहसराय केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के तत्वावधान में आरबी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिनी भूजल प्रबंधन प्रशिक्षण आरंभ हुआ. स्थानीय भूजल विषयों एवं भागीदारी दृष्टिकोण द्वारा जलभृत प्रबंधन आधारित प्रशिक्षण का उद्घाटन बोर्ड के मध्य पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक गौतम कुमार राय, एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा व प्राचार्य डॉ आनंद मोहन झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन बोर्ड के सुरेश कुमार ने किया. उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि जल ही जीवन है. इसलिए इसका समुचित प्रबंधन आवश्यक है. इसके बिना जीवन की कल्पना असंभव है. वहीं क्षेत्रीय निदेशक गौतम कुमार राय ने कहा कि भूजल स्तर में लगातार गिरावट देखी जा रही है. साथ ही आर्सेनिक व फ्लोराइडस की मात्रा का अधिकता चिंता का विषय है. समस्तीपुर जिला भी आर्सेनिक से प्रभावित है. इसलिए बोर्ड ने इसके प्रति आमलोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से भूजल प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित की है. ताकि आम लोग भी इससे लाभांवित हो सके. मौके पर वैज्ञानिक राजीव रंजन शुक्ला, संदीप पूर्ति व श्री अधिकारी ने जलमृद प्रतिचित्रण एवं जनसहभागिता के माध्यम से भूजल प्रबंधन का प्रशिक्षण देते हुए नाट्य रूप से भूजल के प्रति लोगों को जागरूक किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ महेंद्र झा ने दिया. डॉ मुकु ल बिहारी वर्मा, डॉ संजय झा, बीएओ फैयाजुल हक समेत 150 छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया.
आरबी कॉलेज में भूजल प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू
फोटो संख्या :13जल वैज्ञानिकों ने बताये जल प्रबंधन के उपायजल में आर्सेनिक व फ्लोराइड की बढ़ती मात्रा पर जतायी गयी चिंताप्रतिनिधि, दलसिंहसराय केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के तत्वावधान में आरबी कॉलेज में शुक्रवार को दो दिनी भूजल प्रबंधन प्रशिक्षण आरंभ हुआ. स्थानीय भूजल विषयों एवं भागीदारी दृष्टिकोण द्वारा जलभृत प्रबंधन आधारित प्रशिक्षण का उद्घाटन बोर्ड […]
