ताजपुर रोड में महिला से छेड़खानी, यूपी का जवान धराया

नगर पुलिस ने जवान का कराया मेडिकल जांचपुलिस ने कहा, नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है जवानसमस्तीपुर. शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार की सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़खानी की. आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची […]

नगर पुलिस ने जवान का कराया मेडिकल जांचपुलिस ने कहा, नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ है जवानसमस्तीपुर. शहर के ताजपुर रोड में शुक्रवार की सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ छेड़खानी की. आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया और नगर पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और पीडि़त महिला को अपने साथ थाना ले आयी. छानबीन के दौरान उसके जेब में मिले पहचान पत्र से पता चला कि नशे में धुत युवक यूपी के इलाहाबाद में पीएसी के रूप में कार्यरत अर्जुन यादव है जो बलिया के सुल्तानपुर हल्दी गांव निवासी शिव दयाल यादव का पुत्र है. नगर पुलिस ने तत्काल उसका सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया. जहां उसके नशे में होने की पुष्टि हुई. इस बाबत नगर पुलिस ने बताया कि अब तक जांच में पता चला है कि अर्जुन यादव छूट्टी लेकर घर के लिये चला था. आशंका जतायी जा रही है कि रास्ते में ही वह नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया. गिरोह के सदस्यों ने उसका सामान भी लूट लिया है. वहीं नशे में होने के कारण वह समस्तीपुर में ट्रेन से उतर कर भटकते हुए ताजपुर रोड पहुंच गया. जहां नशे की हालत में घटना हो गयी. इधर, मामले को समझने के बाद पीडि़त महिला ने भी युवक पर से अपना आरोप वापस ले लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >