कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर हुई चर्चा

समस्तीपुर. लोजपा नगर कार्यालय में दलित सेना व लोजपा की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने की. इसमें आगामी 15 मार्च को नगर भवन पर आहूत दलित सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विशेष चर्चा की गयी. मौके पर ललन यादव, विजय किशोर सिंह, अनुमप कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, राज किशोर हजारी, […]

समस्तीपुर. लोजपा नगर कार्यालय में दलित सेना व लोजपा की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने की. इसमें आगामी 15 मार्च को नगर भवन पर आहूत दलित सेना का कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विशेष चर्चा की गयी. मौके पर ललन यादव, विजय किशोर सिंह, अनुमप कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह, राज किशोर हजारी, शिवानंद बमबम, महेंद्र पासवान, जीवछ पासवान आदि मौजूद थे. हसनपुर : स्थानीय भारद्वाज इंटर महाविद्यालय के प्रांगण मे दलित सेना की बैठक हुई. अध्यक्षता दलित सेना के प्रखंड अध्यक्ष गजेन्द्र पासवान ने की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रांतीय नेता ललन यादव ने संगठन मजबूती पर जोर देते हुए आगामी 15 मार्च को आहूत जिला सम्मेलन मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की अपील की. लोजपा नेता रामनारायण मंडल ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन विस्तार के साथ पार्टी मे अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने की अपील की. मौके पर लोजपा के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह, मनोज सिंह मुरारी, राजाराम सिंह, हरेकृष्ण पासवान, चंद्रदेव सिंह कुशवाहा, कमल पासवान, मो. दाउद, विनोद यादव, कैलाश यादव, ललन रजक, माणिक प्रसाद सिंह, रवीन्द्र पासवान, गीता पासवान, कारी राम, प्रदीप मुखिया, ज्ञानचंद्र पासवान, देवन्त पासवान, छोटेलाल पासवान, गोपाल पासवान, कलावती देवी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >