फोटो::::: 12समस्तीपुर. जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतिम दिन महिला सशक्तीकरण क ा संदेश लेेकर शहर के विभिन्न भागों में रैली निकाल जागरूकता का संदेश दी. आरएसबी इंटर विद्यालय से दर्जनों छात्राओं ने एक समूह में रैली निकाली. रैली को हरी झंडी प्राचार्य डॉ अनिता रानी ने दिखायी. इस अवसर पर आयोजित में नुक्कड नाटक में कविता, सपना, सुप्रिया, नेहा, पूजा, आरती, ज्योति विजेता रही. भाषण प्रतियोगिता में कविता, स्वीटी, निबंध में कविता व पूजा कुमारी को विजेता घोषित किया गया. इधर मोडल उच्च विद्यालय में भी छात्राओं ने मानव शृंखला बनाते हुए संदेश दिया की हम आज कदम से कदम मिलाकर एक होकर चलने को तैयार है. इससे पूर्व प्रभारी एचएम पदमाकर कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा छात्राओं की रैली को रवाना किया. दूसरी ओर तिरहुत अकादमी से रैली को हरी झंडी प्राचार्य राम बिलास राय ने दिखाई. इस अवसर पर रामसुदीन कुंवर, प्रमोद कुमार, ललित रजक, अशोक साह आदि शामिल थे. गोल्फ फील्ड रेलवे कॉलोनी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक शाह जफर इमाम की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुई. संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की वर्तमान परिस्थतियों में बालिकाओं की शिक्षा की अति आवश्यकता है.
छात्राओं ने महिला सशक्तीकरण को ले निकाली रैली
फोटो::::: 12समस्तीपुर. जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अंतिम दिन महिला सशक्तीकरण क ा संदेश लेेकर शहर के विभिन्न भागों में रैली निकाल जागरूकता का संदेश दी. आरएसबी इंटर विद्यालय से दर्जनों छात्राओं ने एक समूह में रैली निकाली. रैली को हरी झंडी प्राचार्य डॉ अनिता रानी ने […]
