एक मतदाता को मिलेंगे पांच मतपत्र

समस्तीपुर : पैक्स चुनाव की बिगुल बज उठी है. हर बार की तर्ज पर इस बार भी पैक्स चुनाव मतपत्रों के माध्यम से की जायेगी. मंगलवार को नामांकन तिथि समाप्त होने के बाद यहां चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है. बताते चलें कि जिले के 30 पैक्सों में 20 मार्च को मतदान होगा. […]

समस्तीपुर : पैक्स चुनाव की बिगुल बज उठी है. हर बार की तर्ज पर इस बार भी पैक्स चुनाव मतपत्रों के माध्यम से की जायेगी.
मंगलवार को नामांकन तिथि समाप्त होने के बाद यहां चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी है. बताते चलें कि जिले के 30 पैक्सों में 20 मार्च को मतदान होगा.
पैक्सों में अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के 12 पदों के लिये चुनाव किये जायेंगे. इसमें एक मतदाता पैक्स के सभी पदों के लिये मतदान करेंगे. इसके लिये प्रत्येक मतदाता को पांच मतपत्र दिये जायेंगे. सभी पदों के लिये अलग अलग मत पत्र होंगे. अध्यक्ष पद का मतपत्र लाल रंग का होगा.
सदस्यों में अनुसूचित जाति के पदों के लिये नीले रंग का मतपत्र है. अति पिछड़ा वर्ग के लिये काला रंग के मतपत्र पर मतदान होगा. वहीं पिछड़ा वर्ग से आने वाले सदस्यों का चुनाव हरा रंग के मतपत्र से होगी. इसी तरह सामान्य वर्ग से सदस्यों का चुनाव नारंगी रंग के मतपत्र से होगी. सभी पदों के लिये मतपेटी अलग अलग होगी. पैक्स चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था है. लिहाजा सभी कोटि से महिला व पुरुष सदस्यों का चुनाव किया जाना है.
इस बाबत जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बतायाकि मतदाता को सभी वर्गों के लिये एक एक मतपत्र दिये जायेंगे. इन मतपत्रों पर मतदाता महिला व पुरुष उम्मीदवार के समक्ष अपनी मुहर लगायेंगे. अध्यक्ष के मतपत्र पर एक ही मुहर लगेंगे.
वहीं अनुसूचित जाति, अति पिछड़ा वर्ग, व पिछड़ा वर्ग से एक पुरुष व एक महिला उम्मीदवार के चुनाव चिह्न् पर अपनी मुहर लगानी होगी. वहीं सामान्य कोटि से दो महिला व तीन पुरुष के चुनाव चिह्न् पर मुहर लगानी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >